“नेकी का डब्बा” अभियान के तहत अरिहंत अंबर सोसाइटी ने दान किए 5,000 वस्त्र

नोएडा एक्सटेंशन | 07 जनवरी 2026 मानव सेवा के उद्देश्य से संचालित नेकी का डब्बा फाउंडेशन (NKDF) की पहल “आपकी उतरन, किसी की ज़रूरत” के अंतर्गत अरिहंत अंबर सोसाइटी ने सराहनीय योगदान दिया है। सोसाइटी के निवासियों तथा अध्यक्ष श्री तुषार के सहयोग से लगभग 5,000 वस्त्र जरूरतमंदों के लिए दान किए गए।


इस अभियान का उद्देश्य समाज के अभावग्रस्त वर्ग, विशेषकर मुंशी प्रेमचंद के पात्र होरी और हल्कू जैसे वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना है। संस्था ने 101 दिनों में 51,000 वस्त्र एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अभियान को और विस्तार देते हुए अब सोसाइटियों के साथ-साथ पुलिस चौकियों पर भी “नेकी का डब्बा” स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर AOA अध्यक्ष श्री तुषार ने पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। वहीं, संस्था के संस्थापक श्री गिरीश चंद्र शुक्ला ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए अन्य सोसाइटियों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने