कवयित्री भावना अरोड़ा मिलन को कायाकल्प साहित्यश्री, 2026 से सम्मानित

नोएडा, ,7सितम्बर,कायाकल्प साहित्य कला फ़ाउण्डेशन, नोएडा* के तत्वावधान में कल रविवार दिनाँक 06 सितम्बर, 2026 को सेक्टर-27 क्लब,  नोएडा के सभागार में फ़ाउण्डेशन के 37वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में *'स्थापना दिवस, सम्मान समारोह एवं सरस काव्यसंध्या'* सफल, ख़ूबसूरत, शानदार एवं भव्य आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित ग़ज़लकार *डॉ. अरुण सागर* (एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी) तथा सह-कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता *श्री मित्र शर्मा* के अपार सहयोग एवं अनुपम सौजन्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता *डॉ. अशोक मधुप* के कुशल एवं बेहतरीन संयोजन में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता लब्धप्रतिष्ठ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सविता चड्ढा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून से पधारे लब्धप्रतिष्ठ वरिष्ठ साहित्यकार सत्य प्रकाश शर्मा सत्य (एक दर्ज़न से अधिक अर्वाचीन विद्यालयों के संस्थापक एवं संचालक)


ने शोभा बढ़ाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय शायरा डॉ. अना देहलवी, खुर्जा से पधारी ओजस्वी कवयित्री पूनम अदा, मुम्बई से पधारी प्रतिष्ठित ग़ज़लकार सुमंगला सुमन एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी कन्हैया लाल ने शोभा बढ़ाई। 

समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा अन्तर्राष्ट्रीय शायरा डॉ. अना देहलवी द्वारा मधुर स्वर एवं उत्कृष्ट भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ किया गया। 

इस अवसर पर, फ़ाउण्डेशन की ओर से एस. पी. गौड़ (मुख्य संरक्षक), डॉ. अशोक मधुप (,राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. अरुण सागर (कार्यकारी अध्यक्ष), मित्र शर्मा, एडवोकेट (सह-कार्यवाहक अध्यक्ष), डॉ. तूलिका सेठ, कीर्ति रतन (उपाध्यक्ष), ताबिश ख़ैराबादी (महासचिव), सीमा सागर शर्मा (कोषाध्यक्ष), प्रेम सागर प्रेम (साहित्य प्रभारी), डॉ. नरेन्द्र यादव (मीडिया प्रभारी) एवं उमेश शर्मा बेबाक, दीपिका वलदिया, जगन्नाथ राय जगन (कार्यकारिणी सदस्य) द्वारा हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट  योगदान के लिए लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार *हरियाणा गौरव डॉ. सविता चड्ढा* एवं लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार *श्री सत्य प्रकाश शर्मा सत्य* को शॉल, पुष्पहार, सम्मान-पत्र एवं सम्मान-प्रतीक भेंटकर *कायाकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान, 2026* से सम्मानित किया गया। इस क्रम में, अन्तर्राष्ट्रीय शायरा  *डॉ. अना देहलवी*, वरिष्ठ साहित्यकार *श्री विजय प्रशान्त*, वरिष्ठ साहित्यकार *श्री पीयूष कान्ति* (संयुक्त निदेशक, भारतीय संसद), वरिष्ठ गीतकार *डॉ. कुमार आदित्य*, वरिष्ठ शाइर *श्री मासूम ग़ाज़ियाबादी* एवं वरिष्ठ गीतकार *श्री अशोक कश्यप* को  शॉल, पुष्पहार, सम्मान-पत्र एवं सम्मान-प्रतीक भेंटकर *कायाकल्प साहित्य भूषण सम्मान, 2026* से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए *श्री कन्हैया लाल* (पूर्व वित्त एवं कोषाधिकारी, नोएडा अथॉरिटी) को शॉल, पुष्पहार, सम्मान-पत्र एवं सम्मान-प्रतीक भेंटकर *कायाकल्प जे. सी. वर्मा स्मृति  सम्मान, 2026* तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए *श्री पवन राज सिंह* (संस्थापक एवं सम्पादक, पीएनआई न्यूज़) को  शॉल, पुष्पहार, सम्मान-पत्र एवं सम्मान-प्रतीक भेंटकर *कायाकल्प गौरवश्री सम्मान, 2026* से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए ओजस्वी कवयित्री *सुश्री पूनम अदा*,  प्रतिष्ठित ग़ज़लकार *सुश्री सुमंगला सुमन*, प्रतिष्ठित दोहाकार *डॉ. मनोज कामदेव*, प्रतिष्ठित कवि-ग़ज़लकार *श्री जगदीश मीणा*, प्रतिष्ठित ग़ज़लकार एवं रेखाचित्रकार *श्री संजय कुमार गिरि* एवं प्रतिष्ठित कवयित्री *सुश्री भावना अरोड़ा मिलन* को शॉल, पुष्पहार, सम्मान-पत्र एवं सम्मान-प्रतीक भेंटकर *कायाकल्प साहित्यश्री सम्मान, 2026* से सम्मानित किया गया। इस मौके पर, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सविता चड्ढा ने संयोजक डॉ. अशोक मधुप को एक सुन्दर पौधा भेंट किया। इसी क्रम में, फ़ाउण्डेशन की उपाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित ग़ज़लकार कीर्ति रतन के सद्यः प्रकाशित ग़ज़ल संग्रह *हाशिये बोलते हैं* का अतिथियों द्वारा भव्य विमोचन किया गया। 

 इस अवसर पर, फ़ाउण्डेशन के मुख्य संरक्षक एस. पी. गौड़ (अध्यक्ष, नोएडा अथॉरिटी एक्स आफीसर्स एसोसिएशन एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन) ने अपने उद्बोधन में सभी सम्मान प्राप्त साहित्यकारों, समाजसेवी एवं पत्रकार को हार्दिक बधाई देकर तथा कवियों की सराहना करते हुए आशीर्वचन व्यक्त किए। 

इस क्रम में, डॉ. अरुण सागर ने पूर्व संरक्षक जे. सी. वर्मा के विषय में अपने भावपूर्ण वक्तव्य के साथ संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया तथा इसी के साथ सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर, प्रमुख रूप से, सर्वश्री/सुश्री --- डॉ. सविता चड्ढा, सत्य प्रकाश शर्मा सत्य, डॉ. अना देहलवी, डॉ. अशोक मधुप, डॉ. अरुण सागर, विजय प्रशान्त, डॉ. कुमार आदित्य, मासूम ग़ाज़ियाबादी, सुमंगला सुमन, पूनम अदा, अशोक कश्यप, जगदीश मीणा, संजय कुमार गिरि, भावना अरोड़ा मिलन, डॉ. तूलिका सेठ, कीर्ति रतन, ताबिश ख़ैराबादी, प्रेम सागर प्रेम, कवि जितेन्द्र जीत, सीमा सागर शर्मा, उमेश शर्मा बेबाक, दीपिका वलदिया, जगन्नाथ राय जगन, अरुण कुमार अरुण, डॉ. सुशील शैली, सुरेश चन्द्रा, सुरेश चौरसिया, हाशिम देहलवी, उमानाथ त्रिपाठी, दीपा शर्मा उजाला, यश त्रिवेदी, डॉ. शिल्पा राजपूत, प्रवीण रंजन जौनपुरी, अक्षय पंडित, सुजाता कुमारी, प्रेम सिंह आदि सहित एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, ग़ाज़ियावाद, खुर्जा एवं देहरादून से लगभग 40 से कवियों, कवयित्रियों, शायरों ने अपने अपने गीत, ग़ज़ल, छन्द, कविता आदि की उत्कृष्ट देकर सभी को  मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी सभी भूरि भूरि प्रशंसा की। 

इस अवसर पर, शहर के अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के पत्रकार एवं सम्भ्रान्त गणमान्य श्रोतागणों में सर्वश्री/सुश्री -- अब्दुल रहमान मन्सूर, अजय अक्स, डॉ. नीता रानी, श्री राम बाकड़े, श्रीकांत सिंह, पाली राज़ सैनी, लक्ष्मी वर्मा, संगीता गोयल संग, पुष्पलता, विमलेश सिंह, गीता गिरि, सुभाष चन्द्रा, राजवीर सिंह, संजय जैन, राकेश सेठ आदि ने समारोह का भरपूर लुतफ़ उठाया। 

समारोह का शानदार एवं ख़ूबसूरत संचालन युवा कवि-गीतकार जितेन्द्र जीत ने अपने बेहतरीन अंदाज में किया। 

अन्त में, फ़ाउण्डेशन के साहित्य प्रभारी प्रेम सागर प्रेम ने सभी आगन्तुक अतिथियों, कवियों, कवयित्रियों, शायरों, पत्रकारों एवं श्रोताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 

समारोह के उपरान्त सभी ने स्वादिष्ट-लज़ीज़ रात्रि स्नेहभोज का आस्वादन किया। 

सादर! 

                              

*डॉ. अशोक मधुप,*     

राष्ट्रीय अध्यक्ष

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने