नई दिल्ली- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों दिलबर गोठी, ललित वत्स, विवेक शुक्ला, कमलजीत सिंह वगैरह को सम्मानित किया। विवेक शुक्ला वीर अर्जुन के स्तंभकार भी हैं। पूर्वी दिल्ली के ईस्ट एंड क्लब में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में श्री मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें इन सब पत्रकारों को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति हो रही है। इन सब ने राजधानी के नामचीन समाचारपत्रों और टीवी चैनलों में काम करते हुए बेबाकी से कलम चलाई। ये सब जनता से जुड़े सवालों को उठाते रहे।
देश के प्रख्यात इनकम टैक्स मामलों के सलाहकार सुरेन्द्र कुमार गंभीर ने कहा कि वे आने वाले समय में भी देश और समाज के लिए ठोस काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित करते रहेंगे। वे इस कार्यक्रम की आयोजन समिति से जुड़े थे। इस मौके पर ईस्ट एंड क्लब के फाउंडर ललित मोहन बंसल, सोशल वर्कर सुशील तिवारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

