दिल्ली। भक्ति और सनातन का अद्भुत संगम सोमवार को पुलिस कॉलोनी, मॉडल टाउन स्थित गौरी शंकर मंदिर में देखने को मिला।
अरविंद वत्स के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ और महायज्ञ में दिल्ली-एनसीआर से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई।
दोपहर से ही मंदिर परिसर श्री राम और हनुमान जी के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की मॉरिशस से पधारे श्री अरुणा गिरी महाराज और उज्जैन की संभवी गुरु मां ने। महाराज जी के मुख से सुंदरकांड सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। यज्ञ में आहुति देकर सभी ने देश और समाज की सुख-शांति की कामना की।
इस आध्यात्मिक आयोजन में आदर्श नगर के विधायक श्री राजकुमार भाटिया जी विशेष रूप से पहुंचे। वहीं धीरपुर एमसीडी वार्ड से श्रीमती नेहा अग्रवाल जी परिवार सहित उपस्थित रहीं और प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को काफी संख्या में दीपकों से बालाजी की भव्य आरती हुई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भक्तों ने अरविंद वत्स जी की व्यवस्था और मेहनत की खूब सराहना की।