मुजफ्फरपुर। राकेश पटेल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला कार्यालय में आज, मंगलवार को महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक महामानव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को 'बलिदान दिवस' के रूप में अत्यंत श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अरविंद कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अंकज सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके ऐतिहासिक सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
मंचासीन मुख्य अतिथियों में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता डॉ. ममता रानी, रामकुमार झा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा और मंत्री कृष्णा महतो शामिल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का नारा देकर उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा डॉ. मुखर्जी के उसी अधूरे सपने और संकल्प की सच्ची परिणति है।
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला कमेटी, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों एवं प्रभारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, फेकु राम, मंत्री पारितोष सिंह, लालबाबू सहनी, मीडिया टीम प्रमुख सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम् ठाकुर, प्रवक्ता जुनैद खान, सिद्धार्थ कुमार, मीडिया प्रभारी गौतम सर्राफ, दीपक शर्मा, प्रीतम ठाकुर, मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा, ओमकार पासवान, सैयद अफ़रीदी, संयोजक कृपा शंकर सर्राफ, विजय वर्मा, विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, अंकज सिंह, सतीश कुमार, अमिताभ कुमार, संगीना कुशवाहा, उमंग कुमार, श्लोक श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, अंजली शाह, कविता सिंह, जया कुमारी,विभा पंडित, बन्दना भारती, आनंद राम, अशोक मुखिया एवं उमेश पाण्डेय रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे डॉ. मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
