2 जून 2026 मंगलवार को महिला काव्य मंच दिल्ली प्रदेश की काव्य गोष्ठी किरण नादर म्यूजियम साकेत नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणा पुंडीर तरुनिल के संयोजन और अध्यक्षता में तथा मकाम के संस्थापक आदरणीय डॉ नरेश नाज़ एवं मकाम की वैश्विक अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह राय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मकाम की वैश्विक अध्यक्ष डॉ नीतू सिंह राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री रेनू हुसैन और प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं शायरा सुश्री कमला सिंह ज़ीनत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री तरुणा पुंडीर तरुनिल उपाध्यक्ष महिला काव्य मंच दिल्ली प्रदेश ने की। दिल्ली प्रदेश के अन्य पदाधिकारी अध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल, महासचिव केनुप्रिया अत्रे और सचिव डॉ मीना शर्मा जी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से मां शारदे को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ । तदुपरांत अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। इसके पश्चात डॉ वर्षा सिंह द्वारा सरस्वती वंदना से मां शारदे का आह्वान करते हुए विधिवत काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन दिल्ली प्रदेश की सचिव डॉ मीना शर्मा जी एवं पश्चिमी दिल्ली इकाई की अध्यक्ष सुश्री नीता दुबे ने किया। काव्य गोष्ठी में मां, बेटी, श्रृंगार तथा हास्य की रचनाओं ने ऐसा समां बांधा कि समय का पता ही नहीं चला।
प्रतिभागी कवयित्रियों में मुख्य रूप से डॉ. पूजा मिश्रा उपाध्यक्ष वसंत कुंज इकाई, सुनीला नारंग 'बहुरंगी' महासचिव पश्चिमी दिल्ली ईकाई ,डॉ वर्षा सिंह सचिव द्वारका इकाई ,श्यामा भारद्वाज 'श्याम' संरक्षक पूदिइ, कुलदीप कौर उपाध्यक्ष द्वारका दक्षिणी पश्चिमी इकाई ,सुनीता पूनिया दर्पण सदस्य द्वारका द.प. इकाई दिल्ली, नीता दुबे अध्यक्ष, पश्चिमी दिल्ली, रीटा चुघ सदस्य द्वारका दक्षिणी पश्चिमी इकाई ,प्रियंका तिवारी सदस्य द्वारका दक्षिणी पश्चिमी इकाई, भावना मिलन अरोड़ा उपाध्यक्ष दक्षिणी पूर्वी दिल्ली ,एकता सिंह उपाध्यक्ष पश्चिमी दिल्ली, प्राची कौशल उपाध्यक्ष पूर्वी दिल्ली एकाई,सुमन कटारिया उपाध्यक्ष उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और प्रिया पाण्डेय ने अपने रचना पाठ से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के वक्तव्य एवं रचना पाठ, अध्यक्षीय उद्बोधन और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। श्रोता भी उपस्थित रहे जिन्होंने सभी की हौसला अफ़ज़ाई की, उनका भी सम्मान गोष्ठी अध्यक्ष और संयोजक तरुणा पुंडीर व मकाम की वैश्विक अध्यक्ष द्वारा किया गया।