राजनीति की पाठशाला का 9वां स्थापना दिवस कान्स्टिटूशन क्लब में उत्साहपूर्वक मनाया गया

नई दिल्ली। राजधानी के कान्स्टिटूशन क्लब में राजनीति की पाठशाला का 9वां स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व तथा जनसेवा पर अपने विचार साझा किए।

राजनीति की पाठशाला के संस्थापक डॉ. अजय पांडे को इस पहल के लिए सराहा गया। वर्षों से वे इस मंच के माध्यम से राजनीतिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह मंच निरंतर आगे बढ़ा है और अनेक लोगों के लिए राजनीति को समझने का एक सार्थक माध्यम बना है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से डॉ. अभिषेक वर्मा (शिवसेना के वरिष्ठ नेता), मुमताज़ पाटिल (कांग्रेस अध्यक्ष महमूद पटेल की पुत्री), प्रसिद्ध पर्वतारोही संगीता सिंधी भेल तथा अधिवक्ता एवं लीगल एडवाइज़र एडवोकेट ए. पी. सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने विचारों से कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली बनाया।

समारोह के दौरान सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

The Womaniya Times की ओर से राजनीति की पाठशाला के 9वें स्थापना दिवस पर संस्थापक डॉ. अजय पांडे एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि यह मंच आगे भी समाज में जागरूक, जिम्मेदार और सकारात्मक नेतृत्व तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने