नई दिल्ली। एंजेल वेलफेयर ट्रस्ट, नई दिल्ली के तत्वावधान में विगत शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 को हिन्दी भवन सभागार, विष्णु दिगंबर जैन मार्ग, आईटीओ में ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मधु के. श्रीवास्तव तथा महासचिव राजकुमार श्रीवास्तव के संयुक्त कुशल संयोजन में “संगोष्ठी—मेरा देश, मेरा गौरव” एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम देश के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार, गीतकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. धनञ्जय सिंह के 81वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें वे अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य व विशिष्ट अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय जौली (Global Brand Ambassador, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष—दिल्ली स्टडी ग्रुप) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में—
-
डॉ. हरिदत्त शर्मा (विख्यात संगीतज्ञ)
-
डॉ. सुरेन्द्र पाठक (शिक्षाविद, पत्रकार एवं मध्यस्थ दर्शन प्रबोधक)
-
डॉ. अरुण प्रकाश (दार्शनिक एवं लेखक)
-
डॉ. अलका अग्रवाल (डायरेक्टर, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस)
-
डॉ. आशे सहाय (समाजसेवी)
—ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महासचिव राजकुमार श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथि सम्मान
ट्रस्ट की ओर से डॉ. मधु के. श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव एवं सविता श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों, कवियों एवं कवयित्रियों को पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में समाजसेवा एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक व्यक्तित्व— डॉ. एम. जे. अग्रवाल, डॉ. एम. पी. पाठक (पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली बार एसोसिएशन), सुनील गौतम (फोटो जर्नलिस्ट), विजय कुमार, प्रेम सिंह, पिंकी कौर,
अंजू शर्मा, अनीता, दिव्या श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव आदि को भी सम्मानित किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन एवं संगोष्ठी
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा गाज़ियाबाद की प्रतिष्ठित कवयित्री डॉ. तूलिका सेठ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
इसके उपरांत ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. मधु के. श्रीवास्तव ने संगोष्ठी विषय “मेरा देश, मेरा गौरव” पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों—डॉ. विजय जौली, डॉ. हरिदत्त शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र पाठक, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. अलका अग्रवाल एवं डॉ. आशे सहाय—ने विषय पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्रियों— डॉ. धनञ्जय सिंह, डॉ. अशोक मधुप, डॉ. रंजना अग्रवाल, डॉ. तूलिका सेठ, डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. इन्द्रजीत सुकुमार, प्रेम सागर प्रेम, कवि जितेन्द्र जीत, गोल्डी गीतकार, डॉ. रोहित रोज़, मनोज श्रीवास्तव अनाम, मधु मधुबाला लबाना, संगीता चौहान सदफ़, भावना अरोड़ा मिलन, राज पारुल आदि ने अपने गीतों, ग़ज़लों और कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
संचालन एवं उपस्थित जनसमूह
पूरे समारोह का आकर्षक, प्रभावी एवं मनमोहक संचालन लोकप्रिय गीतकार, ग़ज़लकार, अभिनेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष—कायाकल्प साहित्य कला फ़ाउंडेशन, नोएडा—डॉ. अशोक मधुप ने किया।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
डॉ. एम. जे. अग्रवाल, एम. पी. पाठक, मधु सिंह, अंजू शर्मा, अनीता, पिंकी कौर, दिव्या श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव, सुनील गौतम, विजय कुमार, प्रेम सिंह आदि शामिल थे।
समापन
अंत में, ट्रस्ट के महासचिव राजकुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, कवियों, कवयित्रियों, शायरों एवं पत्रकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

