ग्रेटर नोएडा वेस्ट, [02/03/2025] – नेकी का डब्बा फाउंडेशन द्वारा संचालित "101 दिन की मुहिम – आपकी उतरन, किसी की जरूरत" अपने 91वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और अब अपने अंतिम चरण में है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज के सक्षम वर्ग से कपड़े एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुँचाना रहा है।
आज ग्रेनोवेस्ट की आम्रपाली ड्रम वैली सेवा बस्ती में एक विशेष कपड़ा वितरण अभियान आयोजित किया गया, जहाँ सैकड़ों जरूरतमंदों को गरम कपड़े प्रदान किए गए। संस्था के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत लगभग 48,000 कपड़े एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
यह प्रयास दिल्ली- एनसीआर की विभिन्न सोसाइटीयों, कस्बों एवं संस्थानों के सहयोग से संभव हो पा रहा है।
फाउंडर मेंबर कमल किशोर जी ने बताया कि इस पहल के दौरान, हर सप्ताह के अंत में संग्रहीत कपड़ों को चयनित बस्तियों और जरूरतमंद समुदायों तक पहुँचाया जाता है, जिससे सर्दी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
सदस्य दिनेश न सेठ जी ने बताया कि "नेकी का डब्बा फाउंडेशन" की यह मुहिम समाज में दान और पुनर्चक्रण (रीयूज़) की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक सफल प्रयास रही है।
संस्था के मुख्य सदस्य सचिन सेंगर जी ने बताया कि 101वें दिन तक प्राप्त सभी कपड़ों का वितरण कर इस अभियान को अगले शीतकाल तक के लिए विराम दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि नेकी का डब्बा फाउंडेशन केवल इस मुहिम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा के 9 विभिन्न उपक्रमों पर कार्य कर रहा है, जिनका उद्देश्य व्यापक सामाजिक परिवर्तन लाना है।
संस्था के कुल 9 प्रमुख सामाजिक उपक्रम हैं जैसे कि
आपकी उतरन, किसी की जरूरत:–
इस अभियान के तहत समाज के सक्षम वर्ग से कपड़े एकत्र कर उन्हें उन लोगों तक पहुँचाया जाता है, जिन्हें इनकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
नेकी का दोना-पत्तल:–
(एक मुहिम भूख मिटाने की)
जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित यह पहल रोज़ाना सैकड़ों लोगों तक भोजन पहुँचाने का कार्य करती है।
नेकी की पाठशाला:–
(एक मुहिम क से ज्ञ की ओर)
सेवा बस्तियों में रह रहे बच्चों को साक्षरता, नैतिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
नेकी की दवा:–
(एक मुहिम जान बचाने की)
यह अभियान न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करता है बल्कि उन वंचित परिवारों के लिए आशा की किरण भी बनता है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपना और अपने बच्चों का इलाज नहीं करवा पाते।
मूर्ति विसर्जन एवं पर्यावरण संरक्षण:–
(धार्मिक आस्था और पर्यावरण सुरक्षा का संतुलन)
इस पहल का उद्देश्य पूजा के बाद लावारिस छोड़ी गई मूर्तियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ पवित्र नदी या कृत्रिम तालाब में विसर्जित करना है। इस पहल के माध्यम से धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण सुनिश्चित करना है।
ब्लड डोनेशन:– (ब्लड फॉर लाइफ)
जीवन बचाने की इस मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर और सुलभ रक्त उपलब्ध कराना है। यह वर्ग, जाति या समुदाय से परे हर जरूरतमंद को जीवनरक्षक सहायता प्रदान करता है।
नेकी की गौसेवा:–
(बेसहारा गायों की देखभाल और संरक्षण)
इस पहल के तहत संस्था द्वारा बेसहारा और घायल गायों की सेवा, चारा एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।
नेकी की पुस्तकालय:–
रोजा याकुबपुर कम्युनिटी सेंटर में स्थित यह पुस्तकालय बच्चों और युवाओं के लिए निःशुल्क पुस्तक प्रदान करती है, जिससे शिक्षा और ज्ञान को प्रोत्साहन मिल सके।
नेकी की पौधशाला:–
(हरित पर्यावरण और सतत विकास की ओर एक कदम) संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया जा सके।
"नेकी का डब्बा फाउंडेशन" न केवल समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि महिला कल्याण योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सक्रिय है।
संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए स्थायी समाधान तैयार करना है।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
✉️ Nekikadabba@gmail.com